
राजस्थान: राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक यात्री स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में दोनों वाहनों में आग लगने से 8 लोगों की मौत जबकि कई घायल हों गए।
हादसा कोलवा थाना क्षेत्र में धनावड़ा के पास हुआ। उत्तराखंड के ऋषिकेश से इंदौर जा रही हंस ट्रेवल्स की एक बस एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर के तुरंत बाद बस और ट्रक दोनों में भयंकर आग लग गई। हादसे में 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। वहीं, दो अन्य यात्रियों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।