
बठिंडा: बठिंडा-बीकानेर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह टेंपो ट्रैवलर के खड़े ट्राले से टकराने से 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में टेंपो ट्रैवलर करीब 4 फीट तक पिचक गया।
बताया जा रहा है टेंपो ट्रेवलर सवार अमरनाथ यात्रा पर जा रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही ही।
Advertisement Space
Advertisement Space