जालंधर वेस्ट में सुरेन्द्र चौधरी के हक में बनने लगी लहर, अर्जुन सिंह लाहौरिया व सामाजिक संगठन उतरे हक में


Aryan Academy AD

पंजाब में नवंबर महीने में विधानसभा चुनावों की आहट के चलते जालंधर वेस्ट में चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है। बता दें कि पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा नवंबर में चुनाव होने की संभावना के बात किए जाने के बाद से पूरे राज्य में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं, वहीं कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस पार्टी की ओर से भी ग्राउंड लेवल पर अच्छी एक्सरसाइज की जा रही है। नई नियुक्तियों को अहमीयत दी जा रही है और टकसाली कांग्रेस नेताओं से भी बात की जा रही है।

जालंधर वेस्ट विधानसभा हलके में कांग्रेस की स्थिति की बात करें तो की मोर्चों पर कांग्रेस मौजूदा सरकार को घेरती नजर आ रही है। यहां तक वेस्ट विधानसभा हलके से टिकट की बात है तो टकसाली कांग्रेसी नेता सुरेन्द्र चौधरी के हक में लहर बनने लगी है। कांग्रेस के सीनियर कांग्रेसी नेता पूर्व ब्लॉक प्रधान अर्जुन सिंह लाहौरिया और कई सामाजिक धार्मिक संगठनों ने जालंधर वेस्ट हलके से सुरेन्द्र चौधरी को टिकट दिए जाने की मांग की हैष

Advertisement Space

अर्जुन सिंह लाहौरिया का कहना है कि सुरेन्द्र चौधरी का पूरा परिवार कांग्रेस की स्थापना के समय से ही कांग्रेस की मजबूती के लिए ग्राउंड लेवल पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुरेन्द्र चौधरी धरती से जुड़े कांग्रेस नेता हैं और जालंधर वेस्ट से सोशल इंजीनियरिंग सहित वेस्ट हलके की हर नब्ज से वाकिफ हैं। सुरेन्द्र चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री एवं जालंधर संसदीय हलके से अब सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के भी काफी करीबी माने जाते हैं और वेस्ट हलके में कांग्रेस का कोई भी मंच हो सुरेन्द्र चौधरी अग्रिम श्रेणी के नेता के तौर पर जाने जाते हैं। सुरेन्द्र चौधरी के स्वर्गीय पिता आजीवन कांग्रेस से जुड़े रहे। परिस्थितियां कोई भी हों, भले ही प्रलोभन या किसी लालच की बात हो लेकिन सुरेन्द्र चौधरी और उनका परिवार कांग्रेस के साथ चट्टान की तरह खड़े रहते हैं।

यहां तक कांग्रेस में संभावित उम्मीदवार की बात है तो सुरेन्द्र चौधरी वेस्ट हलके में एक सशक्त नेता माने जाते हैं। वेस्ट हलके में कितने मोहल्ले और किस समाज की वोटों में कितनी हिस्सेदारी है टिप्स पर याद रखते हैं। कांग्रेस के आला नेताओं के हमेशा संपर्क में रहते हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment