
जालंधर में तेज आंधी के कारण कचहरी रोड पर एनआरआई भवन के पास एक भारी-भरकम सफेदे का पेड़ अचानक खड़ी गाड़ियों पर गिर गया, जिस कारण 2 कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। भगवान का शुक्र है कि जिस समय सफेदे का पेड़ गिरा उस समय गाड़ियों के भीतर या आसपास कोई नहीं था जिस कारण कोई जानी नुकसान होने से बच गया। वाहन मालिकों का कहना है कि पेड़ काफी समय से झुका हुआ था, लेकिन नगर निगम या प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
गाड़ियों के ऊपर और सड़क पर पेड़ गिर जाने से काफी समय तक ट्रेफिक बाधित रहा। ट्रेफिक पुलिस को यातायात सुचारु करने के लिए ट्रेफिक डायवर्ट करना पड़ा।
Advertisement Space