पंजाब सरकार की ओर से ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांवों और शहरों में लाल लकीर के अंदर बसे घरों के निवासियों को कानूनी मालिकाना हक और प्रॉपर्टी कार्ड दिए जा रहे हैं, ताकि संपत्ति विवाद कम हों।
पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने आज मीडिया से जानकारी सांझा करते हुए बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से इस योजना के तहत अब तक 5.15 लाख परिवारों को अब तक अपने घरों का मालिकाना हक दिया जा चुका है तथा हर रोज लोगों को इस योजना के तहत मालिकाना हक के सर्टीफिकेट दिए जा रहे हैं।
इससे कुछ दिन पहले सुनाम में भी इस योजना के तहत 1338 परिवारों को घरों के मालिकाना हक के सर्टीफिकेट दिए गए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि हर परिवार को अपने घर का मालिकाना हक दिलाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है।
Advertisement Space