प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग करने के आरोप में 2 गिरफ्तार


Aryan Academy AD

पटियाला: राजपुरा में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग के आरोप  पटियाला पुलिस ने गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े दो शूटरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले राजपुरा में एक प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर बाइक सवार दो युवकों ने गोलीबारी की थी।  इसकी जिम्मेदारी विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के नाम से सोशल मीडिया पर ली गई थी।

Advertisement Space

जांच के दौरान सीआईए स्टाफ और पटियाला पुलिस की स्पेशल सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर राजपुरा रोड-संगरूर बाईपास पर  नाकेबंदी  के दौरान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रूकने का इशारा किया।

रूकने  की बजाए आरोपियों ने 30 बोर पिस्टल से पुलिस टीम पर चार से पांच राउंड फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement Space

Leave a Comment