
ईरान: ईरान और अमेरिका के बीच हालात तनावपूर्ण होते जा रहे है। ईरान ने दावा किया है कि उसकी एयर डिफेंस प्रणाली ने अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया है। हालांकि अमेरिका ने इस दावे पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इस बीच ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर होर्मुज स्ट्रेट मे अमेरिकी हमले जारी रहे तो स्ट्रेट में सामान्य आवाजाही बहाल नहीं हो पाएगी। इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।
Advertisement Space
दूसरी ओर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि उसने मंगलवार और बुधवार को 170 से ज्यादा ईरानी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। अमेरिका के मुताबिक, इन हमलों में एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन भंडार, सैन्य स्पीड बोट और होर्मुज स्ट्रेट के आसपास मौजूद सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।
Advertisement Space