खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 2 दोस्तों की मौत


Aryan Academy AD

जालंधर: जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर गांव लदड़ा अड्डे के पास सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार 3 युवक  मलसियां से नकोदर आ रहे थे। तभी उनकी टक्कर खड़ी पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई।

इस हादसे में हरजोत सिंह (16) और  गुरदीप सिंह (23) की मौके पर मौत हो गई, जबकि 17 साल का हरदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले नकोदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया गया। जहां उसका ईलाज चल रहा है।

Advertisement Space

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने बिना देखे हाईवे पर ट्रॉली हाईवे पर चढ़ा दी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पीछे से टकरा गई।

वहीं, हादसे के बाद भागते ट्रैक्टर चालक को राहगीरों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नकोदर में रखवा दिया है ।

Advertisement Space

Leave a Comment