इंग्लैंड में तरनतारन की युवती की बेरहमी से हत्या


Aryan Academy AD

तरनतारन: इंग्लैंड में तरनतारन जिले की रहने वाली 24 साल की किरनदीप कौर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह करीब दो साल पहले स्टूडेंट वीजा पर इंग्लैंड गई थीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्क वह वर्क परमिट पर वहां वहीं नौकरी कर रही थीं।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह किरनदीप अपने कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर कमरे में घुसा और धारदार हथियार से उस पर कई वार किए,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह हाथ में चाकू लिए जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

Advertisement Space

युवती के पिता सुखदेव सिंह ने बताया कि बेटी का भविष्य बेहतर बनाने के लिए परिवार ने अपनी जमीन तक बेच दी थी, ताकि उसे इंग्लैंड पढ़ने भेजा जा सके। घटना की सूचना मिलने के बाद ब्रिटिश पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिजनों ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से उनकी बेटी का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की अपील की है, ताकि उसका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जा सके।

Advertisement Space

Leave a Comment