वाहन चालकों के लिए अहम खबर,अब लाडोवाल टोल प्लाजा से गुजरना होगा महंगा

लुधियाना: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने करीब 4 महीने के भीतर दूसरी बार लाडोवाल टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी है। अब लाडोवाल टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को पहले से अधिक टोल टैक्स चुकाना होगा। नई दरें आज से लागू हो गई है।

नई दरों के अनुसार अब कार, जीप और वैन जैसे लाइट मोटर व्हीकल चालकों को सिंगल जर्नी के लिए 225 रुपए की जगह 235 रुपए देने होंगे। वहीं 24 घंटे के भीतर रिटर्न जर्नी करने पर अब 350 रुपए का भुगतान करना होगा।

गौरतलब है कि इससे पहले 1 अप्रैल 2026 को भी कारों के टोल में 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। अब एक बार फिर 10 रुपए की वृद्धि कर दी गई है। अलग-अलग श्रेणियों के वाहनों के लिए सिंगल जर्नी टोल में 10 से 60 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment