पंजाब सरकार व्यापारियों की सुविधा और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत: मोहिंदर भगत


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।
यहां सर्किट हाउस में जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाडा, हलका प्रभारी नितिन कोहली, आप नेता दिनेश ढल्ल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ज) अमनिंदर कौर, स्टेट जी.एस.टी विभाग के सीनियर अधिकारियों और व्यापारियों के साथ कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार व्यापारी वर्ग के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और उनके कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

भगत ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि व्यापारियों को अपने व्यापार के दौरान किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। व्यापारी वर्ग हमेशा से किसी भी राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहा है, जिसके योगदान को कभी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

Advertisement Space

व्यापारियों की मांगों और समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व्यापारियों की सुविधा और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और जल्द ही व्यापारी वर्ग की समस्याओं का उचित समाधान निकालकर उन्हें राहत प्रदान की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को व्यापारियों की जिला स्तर से संबंधित समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और राज्य स्तर से संबंधित मुद्दों को पंजाब के मुख्यमंत्री के ध्यान में लाने का आश्वासन भी दिया ताकि उनका जल्द से जल्द समाधान किया जा सके। कैबिनेट मंत्री ने व्यापारी वर्ग को आश्वासन दिया कि सरकार हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है और व्यापारियों के कल्याण को सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Advertisement Space

Leave a Comment