जालंधर : अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद Ashwani Aggarwal ने आज भगवान शनि महाराज जी की 18वीं वार्षिक चौकी शिरकत कर भगवान शनि महाराज का आशीर्वाद लिया। यह चौकी सेंट्रल टाउन स्थित रियाज पूरा मोहल्ला में शनि सेना सेवार्थ ट्रस्ट द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित की गई।
इस अवसर पर आयोजकों द्वारा अश्वनी अग्रवाल को चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने आयोजनकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सद्भावना और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने शनि महाराज जी से सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
Advertisement Space
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भक्ति भाव से शनि महाराज जी का गुणगान किया।
Advertisement Space