Census 2027 : दूसरे चरण के अंतर्गत 16 से 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना

जालंधर : Census 2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसके तहत वे 16 से 30 नवंबर तक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार से संबंधित जरूरी जानकारी दर्ज करवा सकते हैं।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि स्व-गणना के दौरान नागरिक se.census.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार संबंधी विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से स्व-गणना की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपने विवरण सही एवं पूर्ण दर्ज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना के इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने के लिए लोगों की भागीदारी बहुत जरूरी है।

Advertisement Space

उन्होंने बताया कि स्व-गणना के बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक गणनाकार घर-घर जाकर आबादी की गणना करेंगे। इस दौरान वे घरों, परिवारों और व्यक्तियों संबंधी जानकारी एकत्र करेंगे। जिन नागरिकों ने स्व-गणना की होगी, उन्हें स्व-गणना की आईडी घर आने वाले संबंधित गणनाकार के साथ साझा करनी होगी।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने नागरिकों से Census 2027 को सुचारू एवं निर्विघ्न ढंग से पूरा करने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और लोक कल्याण नीतियों को बनाने का महत्वपूर्ण आधार होते हैं, इसलिए हर नागरिक को इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना योगदान देना चाहिए।

Advertisement Space

Leave a Comment