
- संजीव भगत ने कहा, “पार्टी की नीतियों को हर व्यक्ति तक पहुँचाना मेरा कर्तव्य”
जलंधर/सोमनाथ कैंथ
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में संगठनात्मक विस्तार करते हुए एक अहम कदम उठाया है। इसी क्रम में संजीव भगत को जालंधर शहरी ज़िला का मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेवारी को मिलने पर संजीव भगत ने पार्टी की हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए, राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान और अमन अरोड़ा का विशेष धन्यवाद किया।
संजीव भगत ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि वे इस नई भूमिका को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता यह रहेगी कि पार्टी की नीतियां और सरकार द्वारा किए गए कार्य पंजाब के हर नागरिक तक सही रूप में पहुँचे।
उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ने बुधवार को एक बड़े निर्णय के तहत पंजाब के सभी ज़िलों में मीडिया इंचार्ज और सेक्रेटरी, साथ ही साथ सोशल मीडिया डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज और सोशल मीडिया डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी की नियुक्ति की घोषणा की है। इस कदम को पार्टी संगठनात्मक रूप से मज़बूत करने और ज़मीनी स्तर पर संचार व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
संजीव भगत की नियुक्ति से साफ है कि पार्टी जमीनी कार्यकर्ताओं को अहम ज़िम्मेदारियाँ सौंप कर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाना चाहती है। इस घोषणा के साथ, पंजाब में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा और मज़बूत हुआ है और यह आने वाले समय में पार्टी की जनसंपर्क रणनीति को नया आयाम देगा।