ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक पर टोकन सिस्टम होगा शुरूः मोहिंदर भगत


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ

पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने गुरुवार को सर्वर में तकनीकी खराबी के बीच आवेदकों की सुविधा के लिए जालंधर के ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक पर टोकन सिस्टम लागू करने की घोषणा की। इस कदम से आवेदक धूप में लंबी लाइनों में खड़े होने के बजाय आराम से वेटिंग रूम में बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने रीजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी अमनपाल सिंह के साथ सर्वर में किसी भी तकनीकी खराबी के कारण आवेदकों को होने वाली समस्याओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि तकनीकी खराबी ठीक होने तक, टोकन सिस्टम आवेदकों के सम्मान को बनाए रखते हुए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।

Advertisement Space

भगत ने ट्रैक पर स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए तुरंत कदम उठाते हुए, राज्य परिवहन विभाग के सीनियर अधिकारियों से बात की और बताया कि काम को उचित ढंग से चलाने के लिए जल्द ही ट्रैक पर डेटा एंट्री ऑपरेटरों की नियुक्ति की जाएगी।

नकोदर में बनेगा नया ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक
उन्होंने कहा कि जालंधर ड्राइविंग ट्रैक पर काम का बोझ कम करने के लिए नकोदर में एक नया ड्राइविंग ट्रैक स्थापित किया जाएगा, जिससे नकोदर, शाहकोट, मेहतपुर और मलसिया के आवेदकों को सुविधा होगी।  परिवहन विभाग इसके लिए उपयुक्त जगह की सक्रियता से तलाश कर रहा है ।
भगत ने अधिकारियों को प्रतीक्षालय में आवेदकों की सुविधा के लिए बैठने और पीने के पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि उन्हें किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर, उन्होंने ट्रैक पर आवेदकों से बात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पहले ही प्रशासकीय सुधारों को जमीनी स्तर पर लाने के लिए ‘सरकार तुहाडे द्वार’ जैसी कई पहल कर चुकी है।

Advertisement Space

Leave a Comment