
Tarn Taran : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की वर्दी पहनकर राहगीरों से वसूली करने और पुलिस केस में फंसाने का डर दिखाकर वसूली करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पंजाब पुलिस की वर्दी और फर्जी पहचान पत्र भी बरामद किया गया है।
एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान मुरादपुर, Tarn Taran के रहने वाले करनदीप सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शातिर आरोपी अपने घर से आम कपड़ों में निकलता था और एक लिफाफे में पुलिस की वर्दी साथ रखता था तथा किसी सुनसान जगह पर जाकर वर्दी पहन लेता था और नकली नाका लगाकर राहगीरों को रोककर धमकाता और पैसे ऐंठता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिटी Tarn Taran में मुकदमा नंबर 196 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।