
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बड़ा राजनीतिक फेरबदल करते हुए Jalandhar नगर निगम के Mayor Vineet Dhir को नॉर्थ विधानसभा हलके का इंचार्ज नियुक्त किया है, वहीं जगरूप सिंह सेखवां को राज्य उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है। जालंधर नॉर्थ के अलावा फतेहगढ़ चूड़ियां और पट्टी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भी नए निर्वाचन क्षेत्र इंचार्ज नियुक्त करने की भी घोषणा की गई है। आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में संगठन की मजबूती के लिए लगातार बदलाव किए जा रहे हैं।
नये हलका इंचार्जों की सूची में जालंधर नॉर्थ हलके की कमान Jalandhar नगर निगम के Mayor Vineet Dhir को सौंपी गई है। उन्हें नॉर्थ हलके का नया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही फतेहगढ़ चूड़ियां विधानसभा हलके से हरजोबनजीत सिंह रंधावा को हलका इंचार्ज बनाया गया है तथा पट्टी विधानसभा हलके से जसकंवर सिंह गिल जस्सा पट्टी को हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हलका इंचार्जों और राज्य उपाध्यक्ष की नई नियुक्ति के साथ ही प्रक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा नॉर्थ हलके से प्रक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक इस हलके से दिनेश ढल्ल हलका इंचार्ज हैं और वहीं वार्ड नं. 80 से आम आदमी पार्टी के पार्षद अश्वनी अग्रवाल पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। हालांकि मेयर विनीत धीर की हलका इंचार्ज के रूप में नियुक्ति पर अभी पार्षद अश्वनी अग्रवाल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, फिर भी Mayor Vineet Dhir के इस हलके में अपनी जगह बनाने के लिए नए सिरे से मेहनत करनी होगी।