Bhagwant Singh Mann ने paper leak का झूठ फैला रहे भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल पर बोला तीखा हमला


Aryan Academy AD

नई दिल्ली/पंजाब : पंजाब के CM Bhagwant Singh Mann ने पेपर लीक का झूठ फैला रहे भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल पर तीखा हमला बोला। मंगलवार को संसद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य सांसदों से मिलने संसद पहुंचे Bhagwant Singh Mann ने कहा कि न फरमाइश, न पेपर लीक और न कैश, सिर्फ मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुका हूं। भाजपा, पंजाबियों की मेहनत को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रही है। राजनीतिक जमीन पाने के लिए पंजाबियों को बदनाम करने की राजनीति भाजपा को भारी पड़ेगी। भाजपा राजनीतिक लड़ाई मुझसे लड़े। पंजाब के युवाओं की लगन और मेहनत को बदनाम करना बंद करे।

मंगलवार को संसद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसदों से मिलने के उपरांत मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann कि लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि लोग आपस में मिलते रहें। राजनीति में वैचारिक मतभेद चलते रहते हैं और ये हो भी सकते हैं, लेकिन आपस में मनभेद नहीं होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पंजाब में पेपर लीक के झूठे आरोपों पर साफ कहा कि पंजाब में हमारी सरकार को बने हुए साढ़े चार साल हो गए हैं, लेकिन वहां एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है।

Bhagwant Singh Mann ने कहा कि पिछले दिनों पंजाब में फार्मेसी के एक एग्जाम में हमारे सामने चीटिंग का एक मामला जरूर आया था। सुबह 11 बजे एग्जाम शुरू हुआ और 11ः15 बजे तक हमें पता चल गया कि कोई छात्र ब्लूटूथ वाले पेन से स्कैनिंग करके बाहर से हेडफोन के जरिए जवाब पूछ रहा था। पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए 10 छात्रों के साथ-साथ बाहर बैठे 11 लोगों के पूरे गैंग को पकड़कर जेल भेज दिया। पंजाब में ‘नो कैश, नो फरमाइश’ व सिर्फ और सिर्फ मेरिट के सिद्धांत पर काम होता है।

Advertisement Space

विपक्ष की ओर से राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के सवाल पर CM Bhagwant Singh Mann ने कहा कि पहली बात तो फार्मेसी का एग्जाम शिक्षा विभाग का नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आता है। पहले ही स्वास्थ्य मंत्री ने खुद यह साफ कर दिया है कि वहां कोई पेपर लीक नहीं हुआ था, केवल चीटिंग की कोशिश हो रही थी, जिसे तुरंत रोक दिया गया और वह एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पंजाब में पेपर लीक जैसी कोई घटना नहीं हो सकती।

अकाली दल के झूठे दावों पर भगवंत मान ने कहा कि अकाली दल का पंजाब में अब कोई दावा नहीं चलता। वे हैं ही कितने। साथ ही, संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करने वाली भाजपा पहले दिल्ली का जंतर-मंतर संभाल ले। मैं बिना एक भी रुपया लिए, केवल मेरिट के आधार पर 68,855 युवाओं को नौकरियां देकर सामने खड़ा हूं। पंजाब में चीटिंग और भ्रष्टाचार अब बीते समय की बातें हो गई हैं। भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल पहले अपने आप को संभाल लें, वे झाड़ू की फिक्र न करें।

Advertisement Space

Leave a Comment