जालंधर : Punjab Press Club में हंगामा, हॉल में जाने से रोके जाने पर पत्रकार भड़के

जालंधर के Punjab Press Club में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के साथ रखे गए एक ब्रेकफास्ट कार्यक्रम के दौरान कुछ सदस्यों को कॉन्फ्रेंस हॉल में जाने से रोक दिया गया। इस पर पत्रकारों ने कड़ा ऐतराज जताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह को Punjab Press Club में ब्रेकफास्ट कार्यक्रम पर आमंत्रित किया गया था। इस दौरान क्लब के कुछ नियमित सदस्य रोजाना की तरह प्रेस क्लब पहुंचे और जैसे ही कॉन्फ्रेंस हॉल की तरफ बढ़ने लगे, वहां तैनात पुलिस सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।
सुरक्षा कर्मियों का कहना था कि अंदर केवल गवर्निंग काउंसिल के पदाधिकारियों को ही प्रवेश की अनुमति है। इस पाबंदी से नाराज पत्रकारों ने तुरंत मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया।
बढ़ते विवाद को देखते हुए Punjab Press Club के प्रधान जसबीर सैनी ने तुरंत मामले में दखल दिया और नाराज पत्रकारों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने भी मामले को संभालने की कोशिश की और नरमी बरतते हुए कहा कि “ये सभी भी मेरे भाई जैसे हैं, ऐसी कोई बात नहीं है।”

Advertisement Space

Leave a Comment