दिल्ली और बेंगलुरु के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली और बेंगलुरु के कई स्कूलों को बम से उड़ा देने की धमकियों से हड़कंप मच गया है और जांच एजेंसियां धमकी भरे ई-मेल को लेकर जांच में जुटी हुई है। अकेले दिल्ली के 20 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। वहीं बेंगलुरु में 40 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों भरी ई-मेल मिली हैं।

दिल्ली और बेंगलुरु में धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद छात्रों, अभिभावकों और स्कूल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई तथा कई स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया यह चौथा दिन है जब दिल्ली के स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिल रही हैं, जिससे शहर में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है.

Advertisement Space

बेंगलुरु के लगभग 40 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं है बताया जा रहा है कि ईमेल के जरिए ये धमकी दी गई है. जिसके बाद सभी स्कूलों को तुरंत खाली करवाया गया है इस धमकी के बाद छात्रों और अभिभावकों में दहशत का माहौल है जांच एजेंसियों द्वारा डॉग स्क्वायड के साथ स्कूलों की जांच जा रही है फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है

धमकियों पर सियासत, एक्स पर ट्वीट
वहीं शिक्षण संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर पोस्ट डालकर कहा है-दिल्ली में लगातार स्कूलों एवं कॉलेजों को बम की धमकियां मिलना बेहद डरावना और चिंताजनक है। बच्चे डरे हुए हैं, माता-पिता परेशानी हैं-बीजेपी की चार-चार इंजन वाली सरकारें सुरक्षा चक देने में नाकाम साबित हुई हैं। क्या बच्चों की सुरक्षा की कोई अहमियत नहीं है इनके लिए ? कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है।

Advertisement Space

Leave a Comment