SIR तहत नोटिस जारी करने व निपटारे में एएलएमटी की अहम भूमिका : अमनिंदर कौर


Aryan Academy AD

जालंधर : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल)- कम -अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी अमनिंदर कौर की अध्यक्षता में जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन )-2026 के दूसरे चरण के दौरान जारी किए जाने वाले नोटिस और इनके निपटारे संबंधी 9 विधानसभा क्षेत्रों के एएलएमटी (असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर्स) को प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी अमनिंदर कौर ने सभी असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर्स को कहा कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार जिले में त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार करने का काम पूरे जोरों से चल रहा है। उन्होंने कहा कि एस.आई.आर. तहत नोटिस जारी करना और इनका निपटारा करना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर्स को पूरी दिलचस्पी से यह प्रशिक्षण हासिल करना चाहिए क्योंकि उनके द्वारा आगे अन्य चुनाव अमले को यह प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। उन्होंने चुनाव अमले को हिदायत की कि जिले में गलतियों रहित मतदाता सूचियां तैयार करने में अहम भूमिका निभाएं।

Advertisement Space

इस अवसर पर चुनाव अमले को एस.आई.आर. तहत जारी किए जाने वाले नोटिस और इनके निपटारे संबंधी विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार दीपक राज व अन्य चुनाव अमला भी मौजूद था।

Advertisement Space

Leave a Comment