Lovely Professional University में तोड़-फोड़, आगजनी और हाईवे जाम, रेप की जांच के लिए एसआईटी गठित

जालंधरः Lovely Professional University में शनिवार देर रात को तोड़-फोड़, आगजनी और नेशनल हाईवे जाम जोकि रविवार को भी जारी रहा। यूनिवर्सिटी में हंगामा सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी के गर्ल्स होस्टल में छात्रा से दुष्कर्म की खबर सामने आने के बाद शुरू हुआ, जो दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा।
दूसरी तरफ यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने दुष्कर्म जैसे दावों को अफवाह बताया है और यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। वहीं छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी द्वारा जानबूझकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है जो इस पूरे मामले की जांच करेगी। होस्टल में छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म हुआ है मगर अभी तक उसका नाम स्पष्ट नहीं है।

रविवार को सुबह से ही स्टूडेंट्स के भारी प्रदर्शन और हाईवे जाम किए जाने के कारण जालंधर से लुधियाना और चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा लुधियाना और चंडीगढ़ की तरफ से जालंधर आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस प्रशासन की तरफ से यातायात को सुचारू बनाने के लिए ट्रेफिक डायवर्ट किया गया था लेकिन जो लोग जाम में फंस गए उन्हें अपनी मंजिल तक जाने में घंटों इंतजार करना पड़ा।

Advertisement Space

तीन जिलों की पुलिस तैनात
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के जबरदस्त हंगामे और घंटों नेशनल हाईवे जाम किए जाने पर स्थिति को संभालने के लिए तीन जिलों जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर की पुलिस तैनात की गई। DIG जालंधर रेंज नवीन सिंगला ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई है। इस टीम में फगवाड़ा के SP मेजर सिंह, DSP पलविंदर सिंह और एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर के साथ-साथ छात्रों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

अभिभावकों की चिंता
यूनिवर्सिटी में जिस तरह से तोड़-फोड़ और आगजनी की घटना हुई है उसको देखते हुए यूनिवर्सिटी में पड़ रहे स्टूडेंट्स के अभिभावकों में चिंता पैदा हो गई है।

Advertisement Space

Leave a Comment