MLA Inderjit Kaur Mann ने गांव सरींह में 20 लाख रुपये की लागत से तैयार हॉकी खेल मैदान का किया उद्घाटन

नकोदर (जालंधर) : विधानसभा क्षेत्र नकोदर से MLA Inderjit Kaur Mann ने गांव सरींह में 20 लाख रुपये की लागत से तैयार आधुनिक हॉकी खेल मैदान का उद्घाटन किया ।

इस अवसर पर लोगों और खिलाड़ियों से रू-ब-रू होते हुए विधायिका इंदरजीत कौर मान ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा तैयार किया गया यह अति आधुनिक खेल मैदान, जिसमें लाइटें, ग्राउंड के लिए पानी, बाथरूम आदि समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, खिलाड़ियों के लिए लाभदायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि गांव सरींह ने हॉकी के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा किए है और यह खेल मैदान खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए भी प्रोत्साहित करेगा।

Advertisement Space

MLA Inderjit Kaur Mann ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जहां युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए अति आधुनिक खेल मैदानों का निर्माण करवाया जा रहा है, वहीं खेलों के क्षेत्र में देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों और विद्यार्थियों के माता-पिता से अपील की कि वह युवाओं को खेल मैदानों से जोड़ने के लिए आगे आएं।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह, एस.डी.ओ. अश्वनी गेड़ा, जे.ई. अविनाश, चेयरमैन चरनजीत सिंह, सरपंच दर्शन सिंह आदि भी मौजूद थे।

Advertisement Space

Leave a Comment