जालंधर में Iron trader से लाखों की लूट


Aryan Academy AD

जालंधर में सोमवार की रात सूर्या एन्क्लेव के रहने वाले Iron trader ललित मित्तल के साथ लाखों रुपये की लूट का मामला सामने आया है। वारदात टांडा रोड से सूर्या एंक्लेव की ओर जाते समय हुई। लुटेरों ने कारोबारी की लोहे की रॉड से कार का शीशा तोड़ा और कैश से भरे दो बैग लेकर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, Iron trader ललित मित्तल सोमवार रात करीब 9:30 बजे कार में दो बैग लेकर टांडा रोड से अपने घर सूर्या एंक्लेव के लिए निकले थे कि इसी दौरान कुछ लुटेरों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। जब वह काजी मंडी से होते हुए सूर्या एंक्लेव के मोड़ के पास पहुंचे तो लुटेरों ने ओवरटेक करते हुए अपनी कार उनकी कार के आगे लगा दी और ललित मित्तल की कार पर हमला कर दिया। लुटेरों ने लोहे की रॉड से कार का शीशा तोड़ा और अंदर रखे दोनों बैग लेकर मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि दोनों बैग में करीब 72 लाख रुपये नकद थे। वारदात के बाद कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि ललित मित्तल ने कहा है कि कैश के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, वह सुबह पता लगेगा। क्योंकि एकाउंटेंट ने पैसे गिनकर गाड़ी में रखे थे। लूट की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी पुलिस और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Space

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वारदात की पूरी साजिश कैसे रची गई और आरोपी कारोबारी के पास मौजूद नकदी के बारे में कैसे जानते थे।
मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Advertisement Space

Leave a Comment