Ludhiana में 23 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। हत्या करने के बाद कार सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान अशोक नगर लुधियाना के 23 साल के हरमिंदर सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरमिंदर सिंह उर्फ सोनू सोमवार की रात बर्थडे पार्टी से घर लौट रहा था कि घंटाघर चौक के पास करीब रात 12 बजे कार सवार बदमाशों के साथ उसकी बहसबाजी शुरू हो गई। इस बहसबाजी के बाद कार सवार हमलावरों ने मोनू पर गोली चला दी, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया।
घायल अवस्था में सोनू को राहगीरों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का कोशिश की जा रही है।
Ludhiana में 23 साल के युवक की गोली मारकर हत्या
Advertisement Space