Malwa zone में Aggarwal community की भलाई को लेकर अहम बैठक, बोर्ड की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने पर हुआ मंथन

अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल की अगुवाई में Malwa zone में Aggarwal community के प्रमुख लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंजाब वाइस चेयरमैन साहिल अग्रवाल तथा मालवा जोन के को-इंचार्ज अमन कंसल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अग्रवाल समाज वेलफेयर बोर्ड की कार्यप्रणाली एवं परफॉर्मेंस को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाज के हित में आने वाले समय में नई योजनाएं और पहल शुरू करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान समाज के लोगों की समस्याओं, सुझावों और जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा सरकार और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई।

Advertisement Space

इस अवसर पर विजय कुमार बंसल, जय कृष्ण बंसल, कृष्ण लाल बंसल, कुंज बिहारी, जुगन किशोर गोयल, डॉ. सरजस कौर, रवि गर्ग, अनुज गर्ग, अभिषेक गुप्ता, सुरेश गुप्ता, ज्ञान चंद, शिव गर्ग सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

श्री अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज की एकजुटता, तरक्की और कल्याण के लिए बोर्ड पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। समाज के सुझावों को साथ लेकर भविष्य में ऐसी पहलों को आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Advertisement Space

Leave a Comment