Canada के एबट्सफोर्ड में पंजाबी सिंगर एवं अभिनेता Ammy Virk पर की कार पर फायरिंग की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एमी विर्क शनिवार को एक शो के बाद घर लौट रहे थे और अज्ञात हमलावरों ने उनकी Rolls-Royce कार पर फायरिंग कर दी। कार में Ammy Virk सहित चार लोग सवार थे। घटना के बाद अफरा – तफरी फैल गई। उनका स्टाफ डर गया और सब इधर उधर भागे।
सूत्रों के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब 11 बजे शो खत्म होने के बाद AMMY VIRK अपनी bulletproof Rolls-Royce कार में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। कार पर करीब 7 गोलियां लगी हैं। फायरिंग के दौरान एमी विर्क कार के अंदर ही मौजूद थे। हालांकि, उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार के शीशे टूटे हैं। घटना की सूचना मिलते ही कनाडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस की तरफ से इस हमले के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच जारी है।
एफबी पर एमी विर्क ने कहा-
बहुत बहुत धन्यवाद वैंकूवर ❤️(बीसी)
आशा है आप लोगों को वह शो पसंद आया होगा..
वह एकता यात्रा का हमारा आखिरी शो था…
बहुत ख़ुशी होई टूर ख़त्म करके, बहुत कुछ सिखाया, बहुत ग़लतियाँ वी कितियाँ, बहुत सुधारियाँ वी, बहुत लोकाँ बारे में स्पष्टता मिली, लेकिन कुल मिलाकर बहुत बढ़िया रेहा, अग्गे टन होर महनात क्रके अवंगे, ते तुहानु होर वी ज्यादा मनोरंजन करण दी कोशिश करांगे, असीं अपनी सारी टीम दा बहुत बहुत धनवाद क्रदे आ, साडे संगीतकार, साडी प्रोडक्शन टीम, साडी मैनेजमेंट, साडे प्रमोटर.. ढेर सारा प्यार दोस्तों…