निठारी कांड से बरी Surendra Koli की हरिद्वार में संदिग्ध मौत

देश के बहुचर्चित निठारी कांड में आरोपी रहे Surendra Koli की शुक्रवार को हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आई है। Surendra Koli का भूपतवाला क्षेत्र में चाय की दुकान के भीतर रस्सी के सहारे लटकता शव मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोली पिछले कुछ दिनों से हरिद्वार में लाल माता मंदिर के सामने एक चाय की दुकान चला रहा था। इसी दुकान में वह मृत पाया गया।
बता दें कि निठारी कांड में Surendra Koli को पहले दोषी ठहराकर फांसी की सजा सुनाई गई थी, लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के बाद उसे बरी कर दिया गया था तथा पिछले साल नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम लंबित मामले में भी उसकी दोषसिद्धि और सजा रद्द कर दी थी तथा रिहाई का आदेश दिया था।

Advertisement Space

क्या है निठारी कांड
रूह कों कंपा देने वाला निठारी सीरियल मर्डर केस जिसे निठारी कांड भी कहा जाता है , 2005-06 के दरम्यान उत्तर प्रदेश के निठारी में बच्चों और महिलाओं के गायब होने की शिकायतें सामने आने लगी। बाद में निठारी के मकान डी-5, सेक्टर 31 जोकि नोएडा के व्यवसायी मोनिंदर सिंह पंढेर का घर था के आसपास नाले में मानव अवशेष मिले। निठारी कांड में 19 एफआईआर दर्ज हुईं तथा नोएडा का व्यवसायी मोनिंदर सिंह पंढेर को दो मामलों में दोषी पाया गया था। आरोप मुताबिक सुरेंद्र कोली जिन्होंने मोनिंदर सिंह पंढेर की मदद की थी, के खिलाफ भी हत्या के मामले दर्ज किए गए थे। दोनों को मौत की सजा सुनाई गई थी।

Advertisement Space

Leave a Comment