Rahul Gandhi ने बिहार में लड़कियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल, मांगा जवाब-शाम सात बजे के बाद कोई लड़की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने बिहार के जमुई में दो लड़के लड़कियों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी के जाने की घटना को लेकर बिहार की राजग(राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार से जवाब मांगा हैं।
Rahul Gandhi ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि बिहार के जमुई का एक वीडियो बहुत बेचैन करने वाला है। 10वीं क्लास के एक छात्र और छात्रा को रास्ते में जबरदस्ती रोक लिया गया। उन्हें प्रताड़ित किया गया, अपमानित किया गया और छात्रा के साथ उत्पीड़न किया गया। बच्ची हाथ जोड़कर उसे जाने देने की विनती करती रही, मगर गुंडे उसे गलत तरीके से छूते और खींचतान करते रहे।
इन लोगों को ऐसी बदतमीज़ी करने का हक किसने दिया? यह “संस्कृति” नहीं है, यह patriarchy(पितृतंत्र) है: ये सोच कि किसी भी पुरुष का किसी लड़की के शरीर, उसके आने-जाने और उसकी पसंद-नापसंद पर नियंत्रण है। जब नियंत्रण को ही संस्कृति मान कर ‘अंधभक्त’ ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं, तो भीड़ को लगने लगता है कि वही कानून है।
उस वीडियो में दिख रहे हर व्यक्ति की पहचान होनी चाहिए और उन अपराधियों पर POCSO के तहत मुकदमा चलाकर उन्हें जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। और अगर ये घटना 19 सितंबर की है तो गुनहगार अब तक सलाखों के पीछे क्यों नहीं हैं? और बिहार सरकार जवाब दे कि शाम 7 बजे कोई लड़की राज्य की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?

Advertisement Space

Leave a Comment