Jalandhar Cantt Peripheri Road Project : पार्षद बलराज ठाकुर कल डीसी वरजीत वालिया को सीएम के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

Jalandhar Cantt Peripheri Road Project जोकि करीब आठ या नौ साल पहले कैंट और आस-पास के गांवों के निवासियों के लिए ट्रैफिक जाम कम करने और कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के मकसद से शुरू किया गया था, आज केवल मात्र एक सपना बनकर रह गया है। यह आरोप सीनियर कांग्रेसी नेता एवं पार्षद बलराज ठाकुर ने लगाया है।

Advertisement Space

बता दें कि यह रोड अटवाल हाउस से शुरू होकर जसवंत नगर, गढ़ा, सुभाना, धीना, संसारपुर, अलादीनपुर, खुसरोपुर, सोफी गांव, नांगर करार खां और दीप नगर, वडिंग होते हुए जीटी रोड पर जुड़ेगी।
इस संबंध में कल बुधवार को पार्षद बलराज ठाकुर द्वारा Jalandhar Cantt Peripheral Road Project के साथ लगती कालोनियों के प्रतिनिधियों को साथ लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नाम पर डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया को ज्ञापन दिया जाएगा। ठाकुर ने बताया कि प्रस्तावित प्रोजेक्ट को लेकर कई साल बीत गए हैं लेकिन इस प्रोजेक्ट पर अभी बहुत सारा काम होना बाकी है।

Advertisement Space

Leave a Comment