SPARSH सिस्टम के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करने संबंधी विशेष कैंप 2 से 20 नवंबर तक

जालंधर : पेंशनरों की सुविधा के लिए 2 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक जिला रक्षा सेवाएं कल्याण दफ्तर जालंधर में SPARSH सिस्टम के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करने के लिए एक विशेष कैंप लगाया जा रहा है। यह जानकारी  जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल भूपिंदर भोला (रिटा.) ने दी।

उन्होंने बताया कि बुजुर्ग पूर्व सैनिकों और विधवाओं, जो प्रौद्योगिकी के उपयोग से अनभिज्ञ हैं, को जीवन प्रमाण पत्र (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट) अपलोड करने में सुविधा देने के लिए यह विशेष कैंप लगाया जा रहा है।

Advertisement Space

जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि पर अपनी फौज की पेंशन का पी.पी.ओ., आधार कार्ड तथा बैंक की पासबुक (जिसमें पेंशन आती है) और मोबाइल (जिसमें पेंशन का मैसेज आता है) साथ लेकर जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय, शास्त्री मार्केट, लोडोवाली रोड, जालंधर पहुंचकर इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Advertisement Space

Leave a Comment