नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले module का भंडाफोड़

अमृतसरः एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक module का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 11 पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस और 2.293 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेशों में बैठे अपने हैंडलर्स के संपर्क में थे, जो आपराधिक तत्वों के बीच बांटने के लिए अवैध हथियारों की सप्लाई करवाते थे।

Advertisement Space

अमृतसर के छेहरटा और ए-डिवीजन पुलिस स्टेशनों में तीन FIR दर्ज की गई हैं। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और इसके पीछे के पूरे कनेक्शन का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

 

Advertisement Space

Leave a Comment