नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से राजपुरा-शंभू रेलवे ट्रैक विस्फोट मामले में आरोपी सुरिंदर सिंह उर्फ ठीकरीवाल को गिरफ्तार किया है। सुरिंदर सिंह उर्फ ठीकरीवाल खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के कथित समर्थक है तथा उसे संयुक्त राज्य अमेरिका से भारत डिपोर्ट किया गया है।
एनआईए के अनुसार, सुरिंदर सिंह को अमेरिकी अधिकारियों ने हिरासत में लिया था तथा बाद में दिल्ली पहुंचने पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। सुरिंदर सिंह उर्फ ठीकरीवाल की गिरफ्तारी 27 अप्रैल, 2026 को पंजाब में शंभू-राजपुरा स्टेशनों के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) रेलवे लाइन पर विस्फोट से संबंधित है।
एजेंसी की जांच से पता चला है कि धमाके के बाद, सुरिंदर सिंह ने कथित तौर पर फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया तथा उसने इस घटना का महिमामंडन किया था तथा इस आपराधिक साजिश में शामिल लोगों का समर्थन किया, जिनमें जगरूप सिंह जो ब्लास्ट के अंजाम देते समय मारा गया था।