Jalandhar की वार्ड 80 में मेयर विनीत धीर और अश्वनी अग्रवाल ने उद्घाटनों की लगाई झड़ी, Dada Colony में नई सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

Jalandhar की वार्ड नंबर-80 के अंतर्गत जोनल ऑफिस रोड, Dada Colony में लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी सड़क के नवनिर्माण का कार्य आज शुरू करवाया गया। जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर तथा अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने नई बनने वाली सीसी सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन कर विकास कार्य की शुरुआत की।

इस अवसर पर अश्वनी अग्रवाल ने बताया कि उक्त सड़क पिछले करीब दो वर्षों से टूटी हुई थी, जिसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों और मोहल्ला निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मेयर श्री विनीत धीर के सहयोग से सड़क के नवनिर्माण की प्रक्रिया शुरू करवाई गई है। नई सीसी सड़क बनने से इलाके की सड़क व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisement Space

उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर-80 के प्रत्येक क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करवाना और नगरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। जनसमस्याओं का समाधान करवाने के लिए विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है।

इस मौके पर जेई युवराज, दादा कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान अमरजीत सिंह, प्रेम कुमार, दीपक सोनी, संदीप बंसल, मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement Space

Leave a Comment