Counter Intelligence Jalandhar ने KCF के आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार 86-P हैंड ग्रेनेड, दो 9MM पिस्तौल

सीमा पार आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC) अमृतसर और Counter Intelligence Jalandhar ने केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर संयुक्त अभियान के तहत ISI समर्थित ‘प्रो खालिस्तान कमांडो फोर्स’ (KCF) के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, जिसे विदेशों में बैठे हैंडलर चला रहे थे।

Advertisement Space

डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर जानकारी सांझा करते हुए बताया कि पुलिस ने इस कार्रवाई में SBSनगर से दो मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से चार 86-P हैंड ग्रेनेड, दो 9MM पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद किए गए हैं , जिससे एक संभावित आतंकी हमले को नाकाम कर दिया गया।
शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपियों ने विदेशों में बैठे हैंडलरों के निर्देश पर, SBS नगर के बहराम के पास एक जगह से यह खेप हासिल की गई है।
स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC) अमृतसर के पुलिस स्टेशन में BNS, आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पूरे आतंकी नेटवर्क, स्थानीय मददगारों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संपर्कों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Advertisement Space

Leave a Comment