
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने आज भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जबकि 9 डेटा एंट्री ऑपरेटर और सिक्योरिटी गार्ड्स की नौकरी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई।
यह सभी कर्मचारी आउटसोर्सिंग पर रखे गए थे।
आज की गई कार्रवाई को लेकर परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग द्वारा यह कार्रवाई इन कर्मचारियों के खिलाफ मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से स्पेशल हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जहां पर लोग आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
सूत्रों से पता चला है कि लाइसेंस और आरसी के लिए आरोपी कर्मचारी पैसे वसूलते । ऐसे में सरकार की तरफ से तुरंत एक्शन लिया गया है। अधिकारियों के साथ ही मुलाजिमों पर एक्शन किया है।