बस-ट्रक की टक्कर में 5 कांवड़ियों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया शोक


Aryan Academy AD

झारखंड के देवघर में आज मंगलवार की सुबह बस-ट्रक की टक्कर में 5 कांवड़ियों की मौत हो गई। हादसा देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास नावापुर गांव में हुआ। सभी मृतक बिहार के मासूमगंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जिस बस के साथ यह हादसा हुआ वह बस 40 कांवड़ियों को लेकर देवघर से बासुकीनाथ जा रही थी।
पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना बस ड्राइवर को झपकी आ जाने के कारण घटी। बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के दौरान बस ड्राइवर सीट समेत बाहर जा गिरा। हादसाग्रस्त ट्रक सिलेंडरों से भरा था। पुलिस के मुताबिक 5 लोगों की मौत हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के देवघर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर दुख जताया है। झारखंड के देवघर में मंगलवार को एक बस हादसे में 5 कांवड़ियों की मौत और 20 से अधिक के घायल होने की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। पीएम मोदी ने इस दुखद हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मंगलवार को प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से यह जानकारी दी गई।

पीएम मोदी ने कहा…

Advertisement Space

पीएम मोदी ने कहा, “झारखंड के देवघर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति दे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment