आढ़तियों को राहत: पंजाब सरकार मंडियों में प्लाटों और दुकानों के बकाए के लिए जल्द लाएगी ओटीएस स्कीम


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः पंजाब के आढ़तियों को बड़ी राहत पहुंचाने के मकसद से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य भर की अनाज मंडियों में आढ़तियों को अलॉट दुकानों और प्लाटों पर ब्याज और जुर्माने के बोझ को घटाने के लिए एकमुश्त- निपटारा (ओटीएस) नीति लेकर आएगी। यह ऐलान कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया।

बताने योग्य है कि गुरमीत सिंह खुड्डियां धान और अन्य खरीफ फसलों की खरीद को और ज्यादा सुचारू बनाने के लिए गठित मंत्री समूह के प्रमुख हैं।

पंजाब मंडी बोर्ड की ओटीएस स्कीम के साथ बड़ी संख्या आढ़तियों को लाभ होने की उम्मीद है, जिससे उनकी वित्तीय स्थिरता बढ़ेगी और पंजाब में कृषि क्षेत्र के समूचे विकास में योगदान पड़ेगा।

Advertisement Space

इस अवसर पर उपस्थित आढ़तियों ने बताया कि मंडियों में फसल लोडिंग की दरों में कई वर्षों से कोई वृद्धि नहीं की गई है। उन्होंने इसमें वृद्धि की मांग की, जिस पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक श्री वरिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में भारत सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने खरीफ फसलों की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए एक मंत्री समूह का गठन किया है, जिसमें कृषि मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड़ियां चेयरमैन हैं और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क, परिवहन मंत्री श्री लालजीत सिंह भुल्लर और जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल इसके सदस्य के रूप में शामिल हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment