रूस में शक्तिशाली भूकंप के बाद जापान के तट से टकराई सुनामी, कैलिफोर्निया में सायरन बजे


Aryan Academy AD

रूस के कामचटका क्षेत्र में बुधवार तड़के शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद प्रशांत महासागर के कई हिस्सों में सुनामी का खतरा बढ़ गया है। भारतीय समयानुसार भूकंप बुधवार की सुबह 4:54 बजे आया। भूकंप की तीव्रता 8.7 मापी गई है। भूकंप आने के कुछ ही देर बाद रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय क्षेत्र में सुनामी आई।
इस स्थिति को देखते हुए सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने अमरीका में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है।
दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “हम रूस में 8.7 तीव्रता के भूकंप के बाद संभावित सुनामी खतरे की निगरानी कर रहे हैं। कैलिफोर्निया, हवाई और अन्य पश्चिमी तटीय इलाकों में रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।”
जापान मेटियोरोलॉजिकल एजेंसी के अनुसार एक फुट के करीब ऊंची सुनामी की पहली लहर होक्काइडो पूर्वी तट पर स्थित नेमुरो तक पहुंची।

Advertisement Space

अपडेट जल्द

Advertisement Space

Leave a Comment