जापान ने 19 लाख से अधिक लोगों को घर छोड़ने को कहा, ट्रंप बोले-


Aryan Academy AD

रूस में शक्तिशाली भूकंप के बाद जापान के तटवर्ती इलाके में सुनामी टकराने के बाद जापान में 19 लाख से अधिक लोगों को घर छोड़ने की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने प्रशांत तट के अलावा उत्तर होक्काइडो से लेकर दक्षिण में वाकायामा प्रांत में रहने वालों लोगों को घर खाली कर किसी ऊंची जगह पर जाने के कहा है।
वहीं रूस में भूकंप के बाद अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रशांत महासागर में आए भीषण भूकंप के कारण हवाई में सुनामी की चेतावनी दी गई है। अलास्का और अमरीका के प्रशांत तटीय क्षेत्रों पर निगरानी जारी है। जापान भी खतरे में है।” उन्होंने लोगों से tsunami.gov पर जाकर अपडेट लेने और सतर्क रहने की अपील की और कहा-मजबूत रहें, सुरक्षित रहें।

 

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment