खालिस्तानी समर्थकों की मुख्यमंत्री को धमकी लोकतंत्र पर हमला: अमृतपाल


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
आम आदमी पार्टी के ज़िला प्रधान व चेयरमैन अमृतपाल ने खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भगवंत मान को दी गई धमकी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ़ एक व्यक्ति पर हमला है, बल्कि पंजाब की जनता द्वारा चुनी गई सरकार और देश के संविधान पर सीधा हमला है।

अमृतपाल ने कहा कि पंजाब की जनता मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और ऐसे उग्रवादी विचारों को कभी भी जड़ें नहीं जमाने दी जाएंगी।

Advertisement Space

उन्होंने यह भी मांग की कि राज्य और केंद्र सरकार को मिलकर ऐसे ग़द्दार और विदेश प्रेरित तत्वों के खिलाफ़ सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए।

अमृतपाल ने यह भी कहा कि जो भी ताकतें पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही हैं, उन्हें समय रहते बेनकाब और नाकाम किया जाना ज़रूरी है। आज ज़रूरत है कि जनता को जागरूक किया जाए और इस तरह के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाए।

Advertisement Space

Leave a Comment