इराक में फंसे होशियारपुर के 4 युवक, संजीव अरोड़ा ने करवाई सुरक्षित वापसी


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के पास जैसे ही इराक में होशियारपुर के चार युवाओं के फंसे होने की सूचना पहुंची तो वह तुरंत एक्शन में आए और इन चार युवाओं की सुरक्षित वापसी के लिए तुरंत केंद्र सरकार से संपर्क साधा। ये युवक जल्द सुरक्षित भारत पहुंच रहे हैं। 

मंत्री ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला तब आया जब होशियारपुर जिले के चार पंजाबी युवाओं ने उनके व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से संपर्क किया।

ये युवक पिछले लगभग छह महीनों से इराक में फंसे हुए थे। उनके साथ दुर्व्यवहार हो रहा था और उन्होंने अपनी सेहत और सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए भारत लौटने की इच्छा प्रकट की थी।

Advertisement Space

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा पंजाबी युवाओं की सहायता के लिए आगे आए और उन्होंने केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर और इराक स्थित भारतीय दूतावास से आग्रह किया कि इन चार भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि ये चारों भारतीय नागरिक गुरप्रीत सिंह, अवतार सिंह, सुरजीत सिंह और अमरजीत सिंह आज इराक से भारत लौट रहे हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment