
- दर्जनों सरपंच पार्टी में शामिल, अमन अरोड़ा और पार्टी नेता तलवीर सिंह गिल ने सभी का किया स्वागत
अमृतसर/चंडीगढ़ : मजीठा निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है। वीरवार को हलके के विभिन्न गांवों के दर्जनों सरपंच और पंचायत सदस्य आप में शामिल हो गए। आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा, पूर्व मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता तलवीर सिंह गिल की मौजूदगी में यह सदस्यता ग्रहण समारोह हुआ जिसमें सभी नए सदस्यों का आप परिवार में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
सभी सरपंचों का स्वागत करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, “जमीनी स्तर के नेताओं के समर्थन की यह लहर साबित करती है कि लोगों का अकाली दल और कांग्रेस जैसी पारंपरिक पार्टियों से भरोसा उठ गया है। उन्हें अब सिर्फ मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार की ईमानदार राजनीति और जनहितैषी शासन में उम्मीद दिखाई दे रही है।
ये सरपंच हुए आप में शामिल
कांग्रेसी से गुरजंत सिंह (पूर्व सरपंच उदोके खुर्द), प्रेम सिंह सोनी (पूर्व सरपंच काठू नंगल), शीतल सिंह (सरपंच चाचोवाली), जोबनजीत सिंह (सरपंच दुधाला), सविंदर सिंह शिंदा (सरपंच चट्टीविंड लेहल), अमनदीप सिंह (सरपंच कोटला खुर्द/खुशीपुर), रविंदरपाल सिंह (सरपंच हदैतपुरा) और जसपाल सिंह (बाथू चक)।
अकाली दल से पूर्व सरपंच इंदर सिंह (उदोके कलां), पूर्व सरपंच बावा सिंह (अब्दाल), पूर्व सरपंच जगवंत सिंह (दुधाला), सरपंच जतिंदर सिंह (तलवंडी दसुंदा सिंह), सरपंच हरजिंदर सिंह पप्पू (रूपोवाली खुर्द), सरपंच गुनूप सिंह (पंधेर खुर्द), सरपंच नत्था सिंह (पनवां), सरपंच अरबिंदर सिंह (सहनेवाली), सरपंच धरम सिंह (बुर्ज नौ आबाद), सरपंच अमरजीत सिंह (कलेर मांगट), सरपंच बीबी अमन, पत्नी -सुरिंदर कुमार (तरपई), सरपंच प्रकाश सिंह (कोटला सैदां)।
इसी तरह सरपंच हरभेज सिंह (सरहला), सरपंच बीबी मनजीत कौर पत्नी – लक्खा सिंह (झंडे), सरपंच सरबजीत सिंह (पुत्र योगराज सिंह) (साधपुर), सरपंच लखविंदर सिंह (मरारी खुर्द), सरपंच सुखदेव सिंह (पंधेर कलां), सरपंच निर्मला (गालोवाली कॉलोनी), सरपंच गुरप्रीत सिंह मनाना (माधीपुर), सरपंच मनजीत सिंह (बुड्ढा थेह), सरपंच बलराज सिंह (सारां) और सरपंच शमशेर सिंह (गोसल नेहरवाला) आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। पातालपुरी के भाजपा सरपंच जसपाल भी आप में शामिल हो गए।
आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने तलवीर सिंह गिल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए सभी सरपंच भाइयों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि आप में हर जमीनी नेता का सम्मान और अधिकार है।