जनसुरक्षा को लेकर पार्षद अश्वनी अग्रवाल के सराहनीय कदम


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
वार्ड नं. 80 से आप पार्षद अश्वनी अग्रवाल अपनी वार्ड के साथ-साथ नॉर्थ हलके में यहां भी जन सेवा का मौका मिलता है, पीछे नहीं हटते हैं। आज उन्होंने अपनी वार्ड के अंतर्गत आते शिवनगर अंडरब्रिज रोड पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक और तेज रफ्तार वाहनों को देखते हुए स्थानीय निवासियों की सुरक्षा के मद्देनजर आज सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगवाए गए।

इस मौके पर जालंधर नॉर्थ हलका संगठन इंचार्ज एवं वार्ड 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और कार्य की निगरानी की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

इस दौरान जेई अमरजीत भुल्लर भी उपस्थित रहे और तकनीकी दृष्टिकोण से कार्य को पूर्ण कराया गया। पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि, “सड़क सुरक्षा को लेकर हम पूरी तरह सजग हैं। नागरिकों की जान की कीमत सबसे ऊपर है और क्षेत्र में ऐसे सभी स्थानों पर जहां जरूरत होगी, इस तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।”

स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना की और पार्षद जी का धन्यवाद किया।

दादा कॉलोनी के डार्क पॉइंट पर लगी स्ट्रीट लाइट, नगरवासियों को मिली राहत

Advertisement Space


इसी तरह नगरवासियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पार्षद एवं जालंधर नार्थ हलका संगठन इंचार्ज अश्वनी अग्रवाल के प्रयासों से दादा कॉलोनी के डार्क पॉइंट पर स्ट्रीट लाइट इंस्टॉल करवा दी गई है। इस कार्य के लिए कारपोरेशन से स्ट्रीट लाइट पास करवाने में मेयर विनीत धीर जी का विशेष सहयोग रहा। क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए पार्षद अश्वनी अग्रवाल व मेयर विनीत धीर जी का आभार व्यक्त किया।

इस कार्य से न केवल क्षेत्र में अंधेरे की समस्या का समाधान हुआ है, बल्कि राहगीरों और स्थानीय लोगों को अब रात्रि समय में सुरक्षित आवागमन में भी सुविधा होगी।

 

Advertisement Space

Leave a Comment