कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी मारा गया


Aryan Academy AD

जम्मू-कश्मीर के जिला कुलगाम के गुड्डर वन क्षेत्र में आज सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया, जबकि सेना के जेसीओ(जूनियर कमीशन अधिकारी) घायल हो गया है।

Advertisement Space

सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के बाद सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह की संयुक्त टीम ने गड्डर वन क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बलों के जवान आतंकवादियों के ठिकाने के पास पहुंचे तो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ एक आतंकी मारा गया। सुरक्षा बलों का अभियान अभी भी जारी है।

Advertisement Space

Leave a Comment