
फ्रांसः नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बाद अब फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं। बुधवार सुबह पेरिस और कई बड़े शहरों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ। ‘ब्लॉक एवरीथिंग’ नाम से शुरू हुए इस आंदोलन ने पूरे देश में परिवहन व्यवस्था को ठप्प कर दिया है।
अकेले पेरिस से दो सौ से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की गई है। बगावत ऐसे समय हो रही है जब फ्रांस की राजनीति पहले से ही उथल-पुथल चल रही है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने महज 24 घंटे पहले ही देश के नए प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू की नियुक्ति की है।
वहीं फ्रांस में जगह-जगह आगजनी, नारेबाजी और सड़कों पर अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों द्वारा कई बसों को आग के हवाले कर दिया गया। कहा जा रहा है यह प्रदर्शन बजट में कटौती के खिलाफ और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है।