
चंडीगढ़ः मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से गुरुवार को छुट्टी मिलने के बाद पंजाब में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को अधिकारियों से अपने निवास स्थान पर बैठक करेंगे। थकान और हृदय गति कम होने के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान 3-4 दिन अस्पताल में भर्ती थे।
Advertisement Space
हालत में सुधार होने के बाद उनको गुरुवार को अस्पतकाल से छुट्टी मिली थी गई डॉक्टरों ने कहा कि उनका स्वास्थ्य अच्छा है।एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने और राहत, बचाव और पुनर्वास प्रयासों की गति में तेजी लाने के लिए 12 सितंबर को बैठक करेंगे।
Advertisement Space