शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ की उपस्थिति ने विपक्ष के सवालों पर लगाया विराम


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः सीपी राधाकृष्णन ने देश के 15वें उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे राधाकृष्णन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी उपस्थित थे। 
21 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद शपथ ग्रहण समारोह में उनकी यह पहली झलक थी। वह समारोह में पूर्व राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और हामिद अंसारी के साथ पहली पंक्ति में गुफ्तगू करते दिखाई दिए। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री, विपक्षी नेता,ओडिशा, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित थे। जगदीप धनखड़ का आगमन विशेष रूप से चर्चा में रहा, क्योंकि वे हाल ही में इस्तीफा देकर सेवानिवृत्त हुए थे। 
बता दें 21  जुलाई को धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने के बाद उपराष्ट्रपति का पद खाली हुआ था । इस पद के लिए 9 सितंबर को चुनाव हुए थे, जिसमें सीपी राधाकृष्णन ने बी सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों से हराया था । शपथ समारोह पहला मौका था, जब इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ सार्वजनिक तौर पर नजर आए।  पूर्व उपराष्ट्रपति ने इस्तीफे के बाद किसी से मुलाकात नहीं की थी। इसी कारण विपक्ष द्वारा लगातार  सत्ता पक्ष पर सवाल दागे जा रहे थे, पर अब उनकी उपस्थिति से विपक्ष के सवालों पर विराम लग गया।
Advertisement Space

Leave a Comment