अमेरिका में पत्नी और बेटे के सामने भारतीय मूल के व्यक्ति का कत्ल, कुल्हाड़ी जैसी धारदार हथियार से किया वार


Aryan Academy AD

अमेरिकाः अमेरिका के टेक्सास में भारतीय मूल के 50 वर्षीय चंद्रमौली नागमल्लैया की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। घटना के वक्त चंद्रमौली नागमल्लैया की पत्नी और बेटा भी वहीं थे। पुलिस ने इस मामले में 35 वर्षीय आरोपी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज को गिरफ्तार किया है।

यह हमला उस समय हुआ जब चंद्रमौली अपनी पत्नी और बेटे के साथ मोटल में ठहरे हुए थे। उन्होंने मोटल परिसर में खराब वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल न करने के लिए योर्डानिस और उसकी महिला सहयोगी को मना किया था, जो आरोपी को नागवार गुजरी। गुस्से में उसने कुल्हाड़ी जैसी धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया।

Advertisement Space

बता दें कि हमले से बचने के लिए नागमल्लैया मोटल की पार्किंग की ओर भागे, लेकिन योर्डानिस उनका पीछा कर लगातार कुल्हाड़ी से वार करता रहा। इस दौरान चंद्रमौली की पत्नी और बेटा, जो मोटल के फ्रंट ऑफिस में थे, बाहर आए और बीच-बचाव करने की कोशिश की। पर आरोपी ने तब तक घटना को अंजाम दे चुका था।

Advertisement Space

Leave a Comment