BMW-बाइक टक्कर में वित्त मंत्रालय में कार्यरत डिप्टी सेक्रेटरी की मौत


Aryan Academy AD

नई दिल्लीःदिल्ली में एक सड़ हादसे में वित्त मंत्रालय में कार्यरत डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है उनके मोटरसाइकिल को धौला कुआं से दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन रोड पर एक तेज रफ्तार बीएमडबल्यू ने टक्कर मार दी।

हादसे के वक्त नवजोत सिंह की पत्नी भी उनके साथ थीं। प्रत्यशदर्शियों के अनुसार नवजोत सिंह अपनी पत्नी के साध गुरुद्वारा बंगला साहिब से राजौरी गार्डन स्थित अपने घर मोटरसाइकिल पर लौट रहे थे।रिंग रोड पर बीएमडबल्यू कार चलाक महिला ने उनके मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नवजोत सिंह और उनकी पत्नी दूर जा गिरे, जबकिबीएमडबल्यूट गई। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आरोपी महिला गगनप्रीत कक्कड़ उसके पति परीक्षित कक्कड़ ने टैक्सी से अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement Space

यहां डॉक्टरों ने नवजोत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी दंपत्ति भी हादसे में घायल हुए और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं मृतक के बेटे ने कहा कि घटनास्थल केपास ही कई बड़े अस्पताल मौजूद थे, जहां समय रहते पहुंचने पर शायद उनके पिता की जान बच सकती थी। माना जा रहा है कि धौला कुआं से मुखर्जी नगर तक पहुंचने में लंबा समय लग गया और इसी देरी ने नवजोत सिंह की जान ले ली। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Space

Leave a Comment